फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: लेनदेन को लेकर दो पक्षों में पथराव, मां-बेटा समेत सात घायल

Mon, 01 Aug 2022 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महोबा जिले के रामनगर में दूध के बकाया पैसे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। ईंट से हमला किए जाने पर मां-बेटा समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मां-बेटे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया। मरीजों को एक साथ न ले जाने को लेकर आधा घंटे तक एंबुलेंस खड़ी रही। जिससे मरीज एंबुलेंस में दर्द से कराहते रहे।

विज्ञापन


रामनगर निवासी जयप्रकाश पड़ोसी नारायण यादव के यहां दूध लेने हैं। शनिवार को शाम दूध के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए नारायण यादव ने जयप्रकाश को एक थप्पड़ जड़ दिया। जिस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पत्थरों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट में एक पक्ष से जयप्रकाश, उसकी मां रामदेवी, भाई मदन, गयाप्रसाद व बहन रामरती घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से नारायण व मुलायम को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जयप्रकाश व उसकी मां रामदेवी के सिर पर गंभीर चोटें होने के चलते झांसी रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस चालक ने दो मरीजों को एक साथ न ले जाने की बात कही। तब दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। इस दौरान आधा घंटे रेफर के बाद मरीज अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में ही तड़पते रहे। जिससे परिजनों में नाराजगी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें