कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई के पत्थर व्यापारी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे व्यापारियों में शोक व्याप्त हो गया।
कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेकनगर निवासी पत्थर व्यापारी राजेंद्र पालीवाल का बेटा अविनाश उर्फ छाेटू (23) अपने साथी विमल सिंह और जावेद के साथ कार से दिल्ली गया था। रविवार की सुबह वापस लौटते समय औरेया के पास आगे जा रहे चार पहिया वाहन से कार टकरा गई।
इससे अविनाश शीशा तोड़कर कार के बाहर गिरा। औरेया अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का बड़ा भाई मनु पालीवाल दिल्ली में चार्टर्ड एकाउंटेट है। पूरे दिन मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए व्यापारियों की भीड़ जुटी रही। (संवाद)