मंदिर जीर्ण शीर्ण हो गया था। जिसके चलते मंदिर में श्रीराम और सीता की प्रतिमाएं बगल के हनुमान मंदिर में स्थापित कराकर प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी। शनिवार रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ रखी माता सीता की अष्टधातु की मूर्ति चुरा ले गए। सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रतिमा गायब देख होश उड़ गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मंदिर में जमा हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने अमर सिंह के नेतृत्व में थाना कबरई पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। कबरई थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में पुजारी के न मिलने और फोन करने पर रिसीव न करने से पुजारी पर संदेह हो रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।