महोबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक नवंबर को विशाल विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन होगा। इसको लेकर जनपद न्यायालय कक्ष में न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। जनपद न्यायाधीश रोहित सिन्हा ने बताया कि मेगा विधिक शिविर का उद्देश्य निर्बल वर्ग, दिव्यांग, महिलाओं, पुरुष, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदि के लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। सिविल जज सीनियर डिवीजन व प्राधिकरण के सचिव हरिहर गुप्ता ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। बैठक में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा समिति के अध्यक्ष ध्रुव राय, अपर जिला जज तेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)