फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कबड्डी में दिल्ली और मुजफ्फरनगर की टीमें फाइनल में

विज्ञापन
कबड्डी के सेमीफाइनल में भिड़ती दिल्ली व नोएडा की टीमें। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक कबरई के रैपुराकलां गांव में चल रहे प्राचीन मेले में आयोजित अंतर प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दिल्ली और मुजफ्फरनगर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। कबड्डी प्रतियोगिता देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

मेला मैदान में चल रही अंतर प्रांतीय कबड्डी का पहला सेमीफाइनल दिल्ली और नोएडा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15-15 अंक अर्जित किए। दूसरे राउंड में दिल्ली ने बढ़त बनाते हुए एक के बाद अंक हासिल कर नोएडा को 23-17 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल कानपुर और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। जिसमें मुजफ्फरनगर ने कानपुर को 22-17 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
दिल्ली व मुजफ्फरनगर के बीच फाइनल मुकाबला होगा। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में बनारस और दिल्ली की टीमें भिड़ेंगी। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका राधेश्याम यादव और रामप्रकाश ने निभाई जबकि दिनेश पांचाल व झांसी के प्रेम सिंह यादव उदघोषक रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश, सुनील यादव, जीतेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें