फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: किंग इलेवन बम्हौरी ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत करते प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। पूर्व प्रधान स्व. रतन कुमारी की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें किंग इलेवन बम्हौरी ने बजरंग क्रिकेट क्लब धरवार को 65 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के फाइनल मैच में किंग इलेवन बम्हौरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 16 ओवरों के निर्धारित मुकाबले में टीम ने 126 रन बनाए। जबाव में बजरंग क्रिकेट क्लब धरवार की शुरूआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 12 ओवर में 61 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। किंग इलेवन बम्हौरी ने 65 रनों से फाइनल मैच जीत लिया। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले किंग इलेवन के खिलाड़ी केके नायक को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
मुख्य अतिथि प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 11 हजार रुपये और उप विजेता टीम को ट्रॉफी व 5,100 रुपये देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर आयोजक पीयूष मिश्रा, कौशल किशोर, पूर्व प्रधान रविंद्र मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, अभिषेक, वीरेंद्र, कृष्ण कुमार, कौशल पटेल, दीपचंद्र निर्मल, कमलेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें