फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सूपा-श्रीनगर मार्ग पर सूपा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकरा गई। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई जबकि ममेरा भाई और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के इमिलियाडांग निवासी जगदीश कुशवाहा (60) पेशे से किसान था। सोमवार की देर शाम वह बाइक से बिलरही निवासी ममेरे भाई रामअवतार (30) व बिलखी निवासी भांजे सोनू (18) के साथ अपने मामा बैजनाथ कुशवाहा के यहां बिलरही जा रहा था। सूपा पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एकाएक आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में तीनों बाइक सवार घायल हो गए।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां जगदीश की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं, ममेरेे भाई रामअवतार और भांजे सोनू का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक की मां तिजिया, भाई मन्नू, गोरेलाल, चुन्नीलाल व मोहन का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें