फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगाने को कल चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना से सुरक्षा के लिए 14 अगस्त को निशुल्क बूस्टर डोज लगाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। दो डोज के छह माह पूरा करने वालों को ही बूस्टर डोज लगाई जाएगी। जिले में अब तक 84 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. डीके गर्ग ने बताया कि 15 जुलाई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त जिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर निशुल्क टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण जरूरी है। जिले में 6.63 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें