फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: व्यापारी हत्याकांड की जांच के लिए सपा मुखिया ने गठित की टीम

Fri, 13 Sep 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा चरखारी के व्यापारी अनिल चौरसिया की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करना पुलिस के गले की फांस बन गया है।
विज्ञापन

इस मामले से जहां चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सीओ और कोतवाल चरखारी पर हत्यारोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हत्याकांड की जांच के लिए टीम गठित की है।
चार दिन पहले कस्बा चरखारी में पैरोल पर आए दुष्कर्म के आरोपी हेमू राजा ने व्यापारी अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के 14 घंटे बाद पुलिस ने हत्या के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत और चरखारी विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

विधायक ने डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरा मामला बताकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं को हत्या में तरमीम करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार लिया।
वहीं सपा मुखिया ने एक प्रतिनिधि मंडल चरखारी भेजने का एलान किया है। उनके निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल ने प्रतिनिधि मंडल गठित किया है। इसमें सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, कप्तान सिंह राजपूत, चंद्रशेखर चौधरी, पुष्पेंद्र यादव आदि शामिल हैं।
यह समिति 15 सितंबर को चरखारी जाकर मामले की जांच करेगी। वहीं कांग्रेस ने भी जांच के लिए समिति गठित कर दी है। ऐसे में व्यापारी हत्याकांड का मामला राजनीतिक रंग ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें