महोबा। खेत से सोलर मोटर चोरी होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली चरखारी के बम्हौरीकलां गांव निवासी किसान राजेंद्र कुमार शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भूमि में सिंचाई के लिए बोरवेल में सोलर प्लांट लगा था। किसी व्यक्ति ने प्लास्टिक रस्सा, केबल व सोलर पंप का मोटर निकाल लिया। इतना ही नहीं सोलर पैनल को खोलने की कोशिश की गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। (संवाद)