फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ब्लास्टिंग में पत्थर गिरने से छह मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के गंज पहाड़ में काम करते समय पत्थर गिरने से छह मजदूर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे श्रमिक धरौन गांव निवासी नाजिम (24) ने बताया कि बुधवार की दोपहर उसके साथ ही अन्य श्रमिक गंज पहाड़ में रस्सी के सहारे चढ़कर मशीन से ब्लास्टिंग के लिए होल कर रहे थे तभी कुछ पत्थर उनके ऊपर आकर गिरे। जिससे सभी रे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में लगने से चोटें आई। घटना में कमलेश सिंह, कमलेश कुशवाहा, भूरा कुशवाहा समेत छह श्रमिकों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस इस प्रकार की घटना की जानकारी न होने की बात कह रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें