महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत छह लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
थाना श्रीनगर के उदयपुरा गांव निवासी हरीशचंद्र (30) रविवार की शाम किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक फिसल गई। जिससे युवक घायल हो गया। इसी तरह प्रेमनगर निवासी बृजेंद्र, सतारी निवासी कुसुम, दिसरापुर निवासी गोरेलाल , पचपहरा निवासी मानसिंह व बिंदा अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)