महोबा। अलग-अलग स्थानों पर किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। जनपद झांसी के चुरारा गांव निवासी सुनील (36) रविवार की रात बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पठारी निवासी धीरेंद्र, झिकमऊ निवासी दुर्गा, बलचौर निवासी कमल (14), डढ़हतमाफ निवासी जमुना व गांधीनगर निवासी पुष्पादेवी अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।