फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जिले की छह ग्राम पंचायतों को मिलेगा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गांव स्तर पर बेहतर काम करने पर जिले की छह ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत चयनित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

गांव स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियांवयन करने पर ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत सम्मानित किया जाता है। इस बार जिले की छह ग्राम पंचायतों ने बेहतर कामकर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें कबरई व चरखारी ब्लॉक की दो-दो व पनवाड़ी और जैतपुर ब्लॉक की एक-एक ग्राम पंचायत शामिल है। प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन दो जून को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायती राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि बेहतर काम करने पर प्रदेशस्तर पर इस पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है।
जिले की छह ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इनमें कबरई ब्लॉक की सिजहरी व सिरसीकलां, चरखारी ब्लॉक की ऐंचाना व धवारी, पनवाड़ी की नकरा और जैतपुर ब्लॉक की सतारी ग्राम पंचायत शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें