फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समुदाय ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Thu, 01 Jan 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महाोबा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार दलीप सिंह के आवास पर कानपुर एवं बुंदेलखंड सिख संगत के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस रोडवेज तिराहा, पीपीएन चौराहा, कचहरी तिराहा से होता हुआ जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचा। जहां पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह को सौंप कर मामले की जांच सीबीआई द्वारा किए जाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानें प्रशासन गैर कानूनी तरीके से गिराकर उनका उत्पीड़न कर रहा है। वहीं सीएम के नाम का दुरुपयोग कर सिख समुदाय की दुकानें गिराई जा रही हैं। इससे अल्पसंख्यकों का प्रदेश सरकार से विश्वास उठता जा रहा है। वहीं अल्पसंख्यक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन में सिखों की दुकानें तोडे़ जाने से दो करोड़ की  क्षति की पूर्ति किए जाने और मामले की सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच का आदेश देने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि न्यायालय की छुट्टियों के दिनाें में दुकान मालिक के साथ षड़यंत्र करते हुए जिले के अधिकारियों ने दुकानाें पर बुल्डोजर चला दिया। जुलूस के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हाथों में तख्तियां लेकर और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। तख्तियाें में सिखों पर अत्याचार बंद करो, मामले की सीबीआई जांच कराओ और गुंडागर्दी बंद करो आदि नारे लिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें