फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जीएसटी कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राज्य वस्तु एवं सेवा कर टीम की कार्रवाई से आक्रोशित जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को दुकानें बंद रख विरोध जताया। आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच, जिला प्रभारी रवि साहू के नेतृत्व में व्यापारियों ने ऊदल चौक से विरोध प्रदर्शन रैली निकाली। जो ऊदल चौक, पोस्ट ऑफिस, रामकथा मार्ग, आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टैंड, तहसील चौराहा होते हुए गुजरी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसजीएसटी टीमें लगातार कार्रवाई करके व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहीं हैं। जिससे जिलेभर के व्यापारी भयभीत हैं।
भूपेंद्र कुमार साहू ने कहा कि इस कार्रवाई से हर वर्ग का व्यापारी परेशान है। कार्रवाई के भय से दुकानों में ताले लटक रहे हैं। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक राकेश गोस्वामी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें