महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत सात लोग घायल हो गए। शहर के मोहल्ला सत्तीपुरा निवासी पप्पू (48) शनिवार की रात बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कनकुआं निवासी बरसात, लारपुर निवासी जुम्मन, समदनगर निवासी नबी, भटेवर निवासी गोरेलाल, करपहाड़िया निवासी परमी और लवकुशनगर निवासी चंपा (62) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)