फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क हादसों में बालक समेत सात घायल

Mon, 04 Sep 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क हादसों में बालक समेत सात लोग घायल हो गए। कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी महेंद्र (24) रविवार की सुबह किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, समदनगर निवासी रामसिंह, बमरारा निवासी गुलजारी, भंडरा निवासी संजय, सिंहपुर निवासी शेखू, डढ़तमाफ निवासी दीपक व लवकुशनगर निवासी शिवकुमार अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोंटे आईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें