फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 16 से 30 नवंबर तक चलेगी स्व गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भारत सरकार की ओर से आयोजित जनगणना वर्ष 2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्व गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में डीएम प्रभास कुमार के निर्देश पर सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में राजस्व व प्रशासन दिवस मनाया गया। इस दौरान फील्ड ट्रेनर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी। बताया कि भारत सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वयं परिवार व आवास से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर स्व गणना की जा सकती है। इस दौरान सभी कर्मियों को स्व गणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता करने, अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस सुविधा के प्रति जागरुक करने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि, जनगणना वर्ष 2027 के कार्य को सुचारू व प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके। इस दौरान एडीएम वित्त इंद्र नंदन सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें