फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाद के लिए किसानों का हंगामा, एसडीएम ने रात में बंटवाई खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर/श्रीनगर। जिले में यूरिया को लेकर मारामारी मची है।साधन सहकारी समिति अजनर शनिवार को बंद रही। किसानों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने रात में खाद का वितरण कराया। तब किसानों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं रविवार को श्रीनगर समिति में किसानों की भीड़ अधिक होने के चलते पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति अजनर में पर्याप्त खाद होने के बाद भी वितरण न किए जाने से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद एसडीएम अरुण कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे और समिति का ताला खुलवाकर किसानों को लाइन से लगवाया। देर रात तक यूरिया खाद का वितरण चलता रहा।
इसी तरह तहसीलदार कृष्णराज सिंह ने पनवाड़ी, भरवारा और कुलपहाड़ में खाद का वितरण कराया। एसडीएम चरखारी स्वेता पांडेय ने देर शाम समितियों में पहुंचकर खाद वितरित कराई।
विज्ञापन

श्रीनगर संवाद के अनुसार साधन सहकारी समिति भंडरा में खाद वितरण के दौरान किसानों ने हंगामा कर दिया। दो दो बोरी के स्थान पर किसान पांच बोरी खाद दिए जाने की मांग को लेकर सचिव से भिड़ गए। समिति कर्मचारियों की सूचना पर दो पुलिसकर्मी पहुंचे, जो किसानों की भीड़ को नहीं संभाल सके। तब थाने से और पुलिस बल भेजा गया। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण हो सका। सचिव रविंद्र पाठक का कहना है कि किसान अधिक खाद देने के लिए दबाव बनाते हैं। न देने पर हंगामा कर रहे हैं। लगातार खाद का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें