फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने पर एसडीएम कुलपहाड़ सम्मानित

Mon, 26 Jan 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 12 परिचय-एसडीएम कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार को सम्मानित करते मुख्य निर्वाचन अधिकार
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने पर एसडीएम कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सम्मानित किया। एसडीएम ने दूरभाष पर बताया कि विधानसभा चरखारी को चित्रकूटधाम मंडल में एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने पर यह सम्मान मिला है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में काम कर रहे सभी बीएलओ, सुपरवाइजर के साथ इस कार्य में लगे हुए कर्मचारियों की मेहनत से यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। साथ ही विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 230-महोबा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ रामबिहारी गुप्ता सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नैगवा और बीएलओ सुपरवाइजर रेतूलाल सहायक अध्यापक काे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें