उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ का cmo महोबा को पत्र
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलपहाड़ (महोबा)। कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की टेस्टिंग व सैम्पलिंग की जानकारी प्रशासनिक अफसरों को न दिए जाने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही सीएमओ को भेजे पत्र में सभी सीएचसी प्रभारियों को समय से जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। जिससे कोविड-19 प्रोटोकॉल का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। कनकुआ ग्राम की कमलेश कोरोना पॉजिटिव पाए के बाद नाराज उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ ने सीएमओ को पत्र लिखकर सामुदायिक केंद्र प्रभारियों द्वारा सूचना न देने पर नाराजगी जाहिर की है ।
कोविड-19 को लेकर शासन भले ही बहुत गंभीर है लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से लापरवाह बना हुआ है। कुलपहाड़ तहसील के सामुदायिक केंद्रों कुलपहाड़ और पनवाड़ी में संदिग्ध कोरोना मरीजों के सैम्पलिंग व टेस्टिंग की कोई जानकारी उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ को नहीं दी जाती है और सैम्पलिंग करने के बाद संदिग्ध मरीजों और उनके परिजनों को सीधे गांव में क्वारंटीन करने के लिए भेज दिया जाता है। जिससे बीमारी और फैलने का खतरा मंडराने लगा है। कनकुआ गांव की कमलेश जब पॉजिटिव पाई गई। उसकी टेस्टिंग की जानकारी उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ को नहीं दी गई व कमलेश को उसके गांव भेज दिया गया। जिससे अन्य लोगो को संक्रमण का खतरा पैदा हो गया जबकि उसे क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाना चाहिए था घटना से नाराज उप जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की इससे पूर्व में भी उप जिलाधिकारी मरीजों की सैंपलिंग संबंधी जानकारी देने के लिए पत्र लिख चुके हैं। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है उप जिला अधिकारी मोहम्मद उवैस ने बताया कि सैम्पलिंग व टेस्टिंग की जानकारी ना होने से संदिग्ध मरीजों की जानकारी नहीं हो पाती है।