फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन पर टिकी जनता की उम्मीदें

सार

सपा-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटने का आह्वान
विज्ञापन
सम्मेलन में बोलते मुख्य अतिथि। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 महोबा। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय सपा-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन शहर के एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि आज पूरे देश की जनता की उम्मीदें सपा-बसपा गठबंधन पर टिकी हैं। सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने कहा कि सपा और बसपा के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से जुट जाए। कृष्णपाल सिंह राजपूत ने कहा कि प्रत्येक बूथ से गठबंधन का प्रत्याशी जीतेगा। बसपा के लोकसभा प्रभारी संजय साहू ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, बसपा जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा, पुष्पेंद्र सिद्धार्थ, पुष्पेंद्र यादव, राजकुमार अहिरवार, प्राण सिंह यादव, राजेंद्र सोलंकी, कुंभकरण यादव, अर्जुन अहिरवार, शफीक सौदागर, रियाज राईन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें