फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा किसान के खेत में बालू माफिया जबरन करा रहे खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के स्योढ़ी गांव में एक किसान के खेत में बालू माफिया जबरन अवैध खनन करा रहा है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि बालू माफिया के भय से वह अपने घर में कैद रहने को मजबूर है। किसान ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्योढ़ी गांव निवासी किसान बालादीन ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा है कि बालू का पट्टा अन्य खेत में है लेकिन दबंग बालू माफिया उसके खेत में खनन कर रहा है। विरोध पर माफिया व उसके गुर्गे जान माल की धमकी दे रहे हैं। गौरतलब है कि पनवाड़ी ब्लाक में इस समय जोरों से खनन चल रहा है। नकरा, स्योढ़ी, नगाराघाट, बराना समेत आधा दर्जन खदानों में बड़े पैमाने पर दिन रात पोकलैंड मशीनों से खनन किया जा रहा है। पीड़ित किसान बालू माफिया के भय के कारण अपने घर में कैद रहने को मजबूर है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें