फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिजली गिरने से चट्टान फटी, श्रमिक की मौत

Mon, 20 Mar 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा पहाड़ में पहाड़ के पत्थर पर बिजली गिर गई। उछले पत्थर की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा कबरई के रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी वीरेंद्र अहिरवार (35) डहर्रा स्थित एक पहाड़ में काम करता था। रविवार को वह अन्य मजदूरों के साथ पहाड़ पर काम कर रहा था। पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए छेदकर बारूद भरी गई थी। दोपहर के समय बारिश के साथ बिजली चमकने से पहाड़ का पत्थर फट गया। इस दौरान अन्य मजदूर भाग निकले जबकि ब्लास्टिंग से उछले पत्थरों की चपेट में आने से वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य श्रमिकों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें