फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रोडवेज को तीन और महिला परिचालक मिलीं

Thu, 11 Sep 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महोबा डिपो को तीन और महिला परिचालक मिलीं हैं। इससे डिपो में महिला परिचालकों की संख्या 66 हो गई है। महोबा डिपो के बेड़े में 135 बसें शामिल हैं। जो हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, प्रयागराज आदि रूटों पर दौड़ती हैं। शासन की ओर से डिपो को अलग-अलग समय में 33 व 30 महिला परिचालक मिलीं थीं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धर्णेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन व अन्य स्रोतों के तहत महिला अभ्यर्थियों को अनुबंध पर संविदा परिचालक पद अनुमति मिली है। क्षेत्रीय चयन समिति की ओर से हृदेश कुमारी, पुष्पा और कांति को महिला परिचालक चयनित किया गया है। सात दिवसीय प्रशिक्षण देने के बाद इन महिला परिचालकों से परिचालन कार्य लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें