महोबा। शहर में एक सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्सक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मोहल्ला मकनियांपुरा निवासी विनोद कुमार द्विवेदी (62) गुजरात के भरूच तुलसीदास धाम से सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्सक थे। पिछले कुछ माह से वह महोबा में ही रहे थे। सोमवार की सुबह वह घर पर थे। इसी दाैरान उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। भांजे अवधेश ने बताया कि मामा की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हुई है। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)