महोबा। एसपी शशांक सिंह के निर्देश पर रविवार को शहर के पुलिस लाइन सभाकक्ष में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ। इस दौरान एक मामले में दंपती का समझौता कराया गया और पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हुए। परिवार परामर्श केंद्र में कुल 19 मामले आए। सभी मामलों में काउंसलिंग की गई। एक मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के डढ़हतमाफ निवासी किरन व उसके पति जीतेंद्र के बीच समझौता कराया गया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, नीतू पालीवाल, रामजी गुप्ता, विभा पुरवार आदि मौजूद रहे।