महोबा। शहर कोतवाली का पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न मुकदमों से संबंधित मालों का रखरखाव सही न मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण में रविवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने महिला हेल्प डेस्क का रजिस्टर चेक कर पीड़ितों से वार्ता की। इसके बाद आवास, बैरक और भोजनालय को देखा। सीसीटीएनएस कक्ष के निरीक्षण में अपराधियों से संबंधित विस्तृत जानकारी रजिस्टर में अंकित किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में रात के दौरान पुलिस प्रभावी ढंग से ड्यूटी करें। ताकि, घटनाएं न हो। उन्होंने कहा कि फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। ताकि उनका विश्वास पुलिस के प्रति बढ़ सके। इस मौके पर सीओ रामप्रवेश राय, कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।