फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मारपीट की घटनाओं में 12 लोगोंं पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव निवासी कौशल्या ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 सितंबर को कुत्ते के काटने के चलते पड़ोसी सुखराम से उसका विवाद हो गया था। इस मामले में सुखराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कौशिल्या के बेटे चंदू और शिवचरन के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस मामले में जमानत मिलने से नाराज होकर सुखराम अपने बेटों छत्रपाल, सिद्धा व विक्रम के साथ कौशिल्या के घर में घुस आया और मारपीट की। इस पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी घटना में थाना श्रीनगर के बरा गांव निवासी छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 सितंबर को वह अपनी पत्नी कुसुम देवी के साथ बरा चौराहे पर खड़ा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते सुंदरलाल, विनोद कुमार, शिवकली, प्रभुदयाल व प्रेमवती ने मारपीट की। बीच-बचाव करने आए बेटे प्रमोद को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य घटना में कोतवाली कुलपहाड़ के गहरा पहाड़िया निवासी रामकुमार ने गांव के ही सुनील सिंह, रंजीत सिंह और भान सिंह पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया। बचाने आई पत्नी हरकुंवर, भाई कल्याण सिंह व भाभी भारती को भी मारा पीटा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें