महोबा हमीरपुर। शुक्रवार को पूरे दिन हुई बारिश व शनिवार के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मुकेश खरवार ने कक्षा एक से लेकर आठ तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित किया है। शनिवार 26 सितंबर को सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे। वहीं महोबा में कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया कि जनपद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी प्रभास कुमार के निर्देश पर सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। (संवाद)