फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Sun, 08 Mar 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन महोबा में जनरेटर कक्ष में तैनात कर्मचारी आशाराम (40) स्टेशन के समीप पटरी पर लेट गए। सुबह 10:30 बजे खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियाें ने ट्रेन से कटा शव पटरी के किनारे पड़ा देखा तो खलबली मच गई। आनन- फानन में रेलवे कर्मचारी और यात्री दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे कर्मचारी की मौत से उसका परिवार सदमे में है। परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें