फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्वयंसेवी छात्राओं ने रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवायोजन शिविर रविवार को सिजहरी गांव में लगा। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मधुबाला सरोजनी के नेतृत्व में सिजहरी गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रा कल्पना, नीलम राजपूत, लक्ष्मी, धर्मेश आदि ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा कुरीति को खत्म करने, बेटियों को साक्षर बनाने, बेटा-बेटी में भेदभाव न करने आदि के प्रति जागरूक किया। बताया कि घर के आंगन से सफाई की अलख जगाएं। तभी गांव, जिला और प्रदेश स्वच्छ व सुंदर बनेगा।
शिविर में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि जब तक हमारे गांव विकसित नहीं होंगे। इस मौके पर डॉ. एसएस राजपूत, डॉ. प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान नरेश राजपूत के अलावा स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें