फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: काले झंडे दिखाकर प्रदेश अध्यक्ष का किया विरोध

Mon, 05 Aug 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के अधिवेशन में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी का काले झंडे दिखाकर विरोध किया गया। विरोध कर रहे शिक्षकों को पुलिस प्रशासन ने आयोजन स्थल जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


सेवायोजन सभागार में रविवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का जिलास्तरीय अधिवेशन हुआ। इसमें जिला कार्यकारिणी के मनोनयन व निर्वाचन की कार्रवाई पूरी की गई। अधिवेशन में शामिल होने के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी यहां पहुंचे।
इसी बीच पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षक हमीरपुर चुंगी में एकत्र हुए और विरोध करते हुए सेवायोजन कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए केवल 12 पूर्व पदाधिकारियों को ही आगे जाने की अनुमति दी। अन्य शिक्षकों को आगे जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

ऐसे में गेट पर खड़े होकर पूर्व पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी को मनमाने तरीके से भंग कर दिया था। इस पर प्रदेश अध्यक्ष का विरोध किया गया।
विरोध प्रदर्शन में पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारी दिनेश रावत, ज्योति प्रकाश तिवारी, रमाकांत मिश्रा, प्रशांत सक्सेना, राहुल सिंह परिहार, विकास पचौरी, रविकरण त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रजापति, देवेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें