फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए हुआ राजकुमारी का चयन

Fri, 01 Sep 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय कुल्लाई पहाड़िया में तैनात प्रधानाध्यापिका रामकुमारी नायक का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार 2022 के लिए हुआ है। राजकुमारी ने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था बेहतर कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

रामकुमारी की प्रथम नियुक्ति 13 फरवरी 2009 को बलरामपुर जनपद में हुई थी। कुल्लाई पहाड़िया में उनकी तैनाती 17 अप्रैल 2018 को हुई। उस समय विद्यालय भवन जर्जर था और छात्र संख्या सिर्फ 87 थी। तब राजकुमारी ने अभिभावकों से संपर्क किया। विद्यालय की स्थिति सुधारने के लिए प्रयास शुरू किए। उनकी मेहनत से विद्यालय में पूरी तरह अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की शुरूआत हुई।
विद्यालय में प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवा कर करीब 60 फीसदी बच्चे प्रवेश ले चुके हैं। इनमें 30 फीसदी ऐसे बच्चे हैं जिनके अभिभावक सरकारी सेवा में हैं। विद्यालय में 221 बच्चे नामांकित हैं। सभी कक्षाएं स्मार्ट क्लासेस के रूप में संचालित हो रही हैं। विद्यालय पूरी तरह वाई-फाई युक्त है। विद्यालय में बुंदेलखंड की प्रथम खगोल वेधशाला की स्थापना की गई है। रामकुमारी नायक अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय स्टाफ, छात्रों व परिजनों को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें