फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्राइमरी के बच्चे एनिमेटेड वीडियो से सीखेंगे संस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। संस्कृत के एनिमेटेड वीडियो से अब प्राइमरी के बच्चे आसानी से संस्कृत भाषा सीख सकेंगे। बच्चों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और उच्चारण की क्षमता विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा संस्थान एनिमेटेड संस्कृत वीडियो बनवाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

बच्चों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षण संस्थान की तरफ से प्राथमिक स्तर पर बच्चों को संस्कृत रुचि विकसित किए जाने के लिए राज्य संस्कृत शिक्षण संस्थान के प्राचार्य नवल किशोर ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। संस्कृत भाषा से जुड़े एनिमेशन का निर्माण, स्पेशल इफेक्ट, कंपाइलेशन आदि का कार्य कराया जाएगा। यह वीडियो प्रत्येक शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को दिखाया जाएगा। इससे बच्चों में संस्कृत भाषा के ज्ञान, प्रतिभा, रचनात्मक प्रवृत्ति और नवाचारों की समझ विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें