फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तैयारियां पूरी, जिले में आज रोपे जाएंगे 56.84 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आज जिले में 56.84 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधरोपण को लेकर शासन ने प्रत्येक जिले में एक मंत्री व नोडल अधिकारी भेजा है। जिनकी देखरेख में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक शत-प्रतिशत पौधरोपण किया जाएगा। एक-एक घंटे में शासन को पौधरोपण की रिपोर्ट और फोटो, वीडियो उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन

जिले में 67.32 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 22 जुलाई को 56.84 लाख जबकि 15 अगस्त को 10.45 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधरोपण अभियान को लेकर शुक्रवार को प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग सचिव व जिले के नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम मनोज कुमार, सीडीओ चित्रसेन सिंह, एडीएम जुबेर बैग, सीएमओ डॉ. डीके गर्ग, डीएफओ नरेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे। प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि पौधरोपण अभियान की शुरूआत नवोदय विद्यालय से होगी। यहां पर राज्यमंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी व नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार बच्चों के साथ पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें