फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रद्युम्न शर्मा बने चेस चैंपियनशिप के विजेता

Tue, 29 Aug 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। यूपी स्पोर्ट्स चेस एसोसिएशन व आरबीपीएस के संयुक्त तत्वावधान में चल रही चेस चैंपियनशिप के अंतिम दिन प्रद्युम्न शर्मा ने श्रेयस गुप्ता को एकतरफा मुकाबले में मात देकर चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मंगलवार को खेले गए महामुकाबले में जूनियर वर्ग के अपराजित खिलाड़ी रहे श्रेयस गुप्ता व सीनियर वर्ग में शीर्ष पर रहे प्रद्युम्न शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। श्रेयस ने कड़ी टक्कर देते हुए आखिरी क्षणों तक जीतने की कोशिश की लेकिन श्रेयस गुप्ता प्रद्युम्न की चुनौती से पार नहीं पा सके। क्वीन (वजीर) से पैदल के सहारे चैक देते हुए प्रद्युम्न ने श्रेयस के लिए बचने के सारे रास्ते बंद कर दिए। जिससे प्रद्युम्न शर्मा विजेता बने जबकि श्रेयस उपविजेता रहे।
एसोसिएशन के जिला समंवयक राकेश कुमार अग्रवाल व महासचिव अमित अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र व कविता संकलन सीसीटीवी अम्मा की एक-एक प्रति उपहार स्वरूप भेंट कीं। महासचिव ने बताया कि खिलाड़ियों की प्रतिभा और जोश को देखते हुए माह अक्तूबर में जिलास्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन होगा। यह चैंपियनशिप अंडर 17 व अंडर 13 आयु वर्ग में होगी। इस मौके पर जिला शतरंज संघ के सह सचिव सुधांशु खरे, मो. अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें