महोबा। लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी अपर्णा गुप्ता ने यूपी-एमपी की सीमा पर बनाए गए चेक पोस्ट बैरियर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की सघन चेकिंग की जाए। बाॅर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी संदिग्धों पर सतर्क नजर रखें। जिससे चुनाव में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
इस दौरान मध्य प्रदेश सीमा से महोबा में प्रवेश करने वाले संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सघन चेकिंग कराई। इस दौरान वाहनों की डिकी खुलवाकर सामान भी चेक किया गया। एसपी ने कहा कि चुनाव में यूपी-एमपी सीमा के बैरियरों में लगातार चेकिंग की जाए। शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए सघन जांच की जाए। बिना जांच के किसी को भी प्रवेश न दिया जाए।
-
पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में किया रूटमार्च
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पुलिस व केंद्रीय पुलिस बल ने कस्बा पनवाड़ी में बुधवार को रूटमार्च कर शांति का संदेश दिया। इस दौरान संवेदनशील मोहल्लों, गांवों और मतदेय स्थलों का भ्रमण किया गया। साथ ही नागरिकों से संवाद कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। लोकतंत्र के महापर्व में निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करने की अपील की।