संवाद महोबा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरत रही है। पुलिस ने 15 वाहनों का चालान कर एक वाहन सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निर्देशन में कोरोना वायरस से बचाव व लॉकडाउन के चलते जिले की पुलिस द्वारा वाहन चालकों को लॉकडाउन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह सड़कों पर 15 वाहनों के चालान कर 3,300 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने लोगों से घरों में ही रहने और सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करने की अपील की। एसपी ने लॉकडाडन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।