अभिलेखों की जानकारी लेतीं एक दिन की थानेदार बनीं कोमल।
- फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को थाना कबरई में बद्री सिंह इंटर कालेज की छात्रा कोमल को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया।
थानेदार बनीं कोमल ने पुलिस के कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों को चेक किया। छात्राओं की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बद्री सिंह इंटर कॉलेज की छात्राएं थाना कबरई पहुंची।
इस दौरान थानाध्यक्ष कबरई विनोद कुमार ने छात्रा कोमल को एक दिन का थानेदार बनाया। इस दौरान छात्राओं को थाने की कार्य प्रणाली से रूबरू कराया।
थानेदार बनीं छात्रा ने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, जीडी कार्यालय, मालखाना, बैरक, हवालात सहित थाने के अन्य विभिन्न कार्यों को देखा।
छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर एसआई कंबोद सिंह, विनोद शुक्ला, कृष्णचंद्र त्रिपाठी, नईम आदि रहे।