संवाद महोबा। कोरोना संक्रमण से बचाव व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्ती बरत रही है। बिना मास्क सड़कों में घूमने वाले लोगों के चालान कर जुर्माना किया गया। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निर्देशन में जिले के सभी थानों की पुलिस द्वारा नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पुलिस ने मास्क न लगाने और नियमों का उल्लंघन करने पर 69 लोगों के चालान कर 7750 रुपये जुर्माना किया। साथ ही दोबारा घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए। पुलिस ने 8 वाहनों के ई-चालान किए।