फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सिपाही को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

Sun, 08 Sep 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। जनपद वाराणसी में अस्सी घाट पर एक ही परिवार के छह लोगों को डूबने से बचाने का सराहनीय कार्य करने वाले वाराणसी जल पुलिस में तैनात सिपाही मनोज कुमार साहू को पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के गांधी चौराहा निवासी मनोज साहू पुलिस विभाग में वाराणसी में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी जल पुलिसकर्मी के रूप में है। एक माह पहले अस्सी घाट पर एक ही परिवार के कई लोग पानी में डूब रहे थे।
मनोज ने 15 फीट ऊपर से छलांग लगाकर एक ही परिवार के छह लोगों को बचाया था। उनके वीरतापूर्ण काम के लिए वाराणसी जोन के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें