फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारकर दो लाख कीमत के पटाखा पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के गोदाम से दो लाख रुपये कीमत के पटाखा बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पनवाड़ी शिवआसरे, नायब तहसीलदार कुलपहाड़ धनराज कुमार व लेखपाल विजय कुमार ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड में अनिल कुमार गुप्ता के गोदाम में छापा मारा। जहां से 47 गत्ता और नौ बोरी पटाखा, फुलझड़ी आदि आतिशबाजी की सामग्री बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई से पटाखों का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा है।
दिवाली त्योहार को लेकर जगह-जगह पटाखों का भंडारण किया जा रहा है।
पनवाड़ी व अलीपुरा में बिना परमिट लोग मध्यप्रदेश से बिक्री कर रहे हैं। जिससे बड़े हादसों का खतरा बना है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बिना लाइसेंस के पटाखों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें