फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गोरखगिरि में पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर सुरक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 13 परिचय-गोरखगिरि पर्वत में लगे पेड़ पर रक्षासूत्र बांधते बुदेले। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
-पर्यावरण प्रेमियों ने अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन का पर्व
विज्ञापन

फोटो 28 एमएएचपी 13 परिचय-गोरखगिरि पर्वत में लगे पेड़ पर रक्षासूत्र बांधते बुंदेले। स्रोत : आयोजक
महोबा। गोरखगिरि पर्वत पर पर्यावरण प्रेमियों ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान पर्वत पर लगे पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि गोरखगिरि पर्वत के ऊपर आंवला, पलाश व नीम जैसे पांच बड़े पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। कहा कि जिस तरह चारों तरफ बड़े-बड़े पौधे काटे जा रहे हैं, उससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। हमें पौधे लगाने के साथ-साथ बड़े पेड़ों को बचाने की मुहिम भी शुरू करना होगी। मत्स्य पुराण के अनुसार एक वृक्ष दस पुत्र के समान होता है। इस दौरान दिलीप जैन, अवधेश गुप्ता, नीरज, अन्नू पुरवार, प्रेम, प्रवीण चौरसिया, गया प्रसाद, सिद्धगोपाल, अंकित, महेंद्र, मुकेश, विकास,अनिरुद्ध सोनी, राजीव तिवारी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें