फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बस की टक्कर से पिकअप सवार किशोर की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर नकरा पुल के पास तेज रफ्तार निजी बस व पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार किशोर की मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। चार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तब हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अलग कराकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी के जंटपुरा निवासी घासीराम परिवार समेत ईंट भट्ठा में काम करने धौलपुर गया था। बुधवार की सुबह एक ही परिवार के आठ लोग पिकअप गाड़ी से घर वापस लौट रहे थे। हाईवे पर नकरा पुल के पास सामने से आ रही निजी बस से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया। जहां घासीराम के भतीजे रामित (12) की मौत हो गई जबकि घासीराम, उसकी पत्नी आशा, पुत्र उमेश कुमार, अरविंद, रोहित, अरविंद की पत्नी रानी व भतीजा सुनील कुमार का इलाज चल रहा है। दुर्घटना में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बीच सड़क पर वाहनों की भिड़ंत होने से हाईवे पर जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हाईवे से अलग कराया। एक घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें