फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पेंशनरों ने रखीं समस्याएं, जल्द निराकरण का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पेंशनरों की जनपदस्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। एडीएम ने पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में संस्थान के महामंत्री बीके तिवारी ने पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन के विवरण को अभिलेखों में सही ढंग से दर्ज कराने, वर्ष 2016 के पूर्व के पेंशन प्रकरणों का पुनरीक्षण कराने, पेंशनधारक की मृत्यु पर भाग-3 प्रपत्र की प्रक्रिया में अनावश्यक बाधा को रोकने आदि की मांग रखी। एडीएम ने पारिवारिक पेंशन एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों में सोमवार को अभिलेख समेत उपस्थित होने के अधिकारियों को निर्देश दिए। हालांकि, डीएम के बैठक में मौजूद न होने पर पेंशनरों में नाराजगी दिखी। बैठक में देवकुमार यादव, शिवकुमार त्रिपाठी, ईश्वरी प्रसाद तिवारी, बसंतलाल गुप्ताआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें