महोबा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानंद द्विवेदी ने पेंशनरों की मांगों पर विचार के लिए कदम उठाया है। उन्होंने लखनऊ में वित्त आयोग के नोडल अधिकारी नीलरतन को ज्ञापन सौंपा। इसमें पेंशनरों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को विस्तार से बताया गया। अध्यक्ष ने संस्थान को बैठकों की सूचना न मिलने पर विरोध भी दर्ज कराया। नोडल अधिकारी नीलरतन ने भविष्य में सूचना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद द्विवेदी ने विशेष सचिव वित्त पुष्पराज से मुलाकात की। उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं और अपेक्षाओं से अवगत कराया। विशेष सचिव ने विषय की गंभीरता को स्वीकारते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रदेश महामंत्री बीके तिवारी ने उम्मीद जताई कि आठवां वेतन आयोग पेंशनरों की समस्याओं, पेंशन पुनरीक्षण, समानता के सिद्धांत व सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक विचार करेगा। (संवाद)