फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पवन का ऑपरेशन सफल, हालत में हुआ सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के नरसिंह कुटी मंदिर के पास कार के खुले दरवाजे से बुलेट टकराने से घायल हुए पवन सोनी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में सिर का ऑपरेशन सफल रहा। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। रविवार को घायल ने परिजनों से बात भी की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार की रात नरसिंह कुटी के पास सड़क किनारे खड़ी कार का अचानक दरवाजा खोले जाने से तेज रफ्तार बुलेट टकरा गई थी। हादसे में बुलेट सवार हिमांशु पाराशर की मौत हो गई थी जबकि भटीपुरा निवासी पवन सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। दुर्घटना में कार चालक रामकृपाल कुशवाहा ने भी दम तोड़ दिया था।
गंभीर हालत में पवन सोनी को झांसी ले जाया गया था। जहां एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया गया। सिर में गंभीर चोट होने पर सर्जरी हुई। जिसके बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। मां क्रांति ने बताया कि अब बेटे की हालत ठीक है। वह सभी से बात कर रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जताया शोक
महोबा। जिला अधिवक्ता समिति ने रविवार को शोक सभा की। जिसमें अधिवक्ता रज्जन पाराशर के पुत्र हिमांशु पाराशर की दुर्घटना में मौत होने पर अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर महामंत्री राजेंद्र तिवारी, चंद्रदत्त सुल्लेरे, इरेंद्र अनुरागी, रामअवतार यादव, लखन सिंह, दिव्या सिंह, ज्योति शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें