महोबा। रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जनपद झांसी के सीपरी बाजार निवासी बद्रीप्रसाद नायक बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज से झांसी जा रहा था। रास्ते में मऊरानीपुर के पास अज्ञात लोगों ने उसका ट्रॉली बैग चोरी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि बैग में 50 हजार रुपये, सोने से जड़ी रुद्राक्ष माला, कपड़े व अन्य कीमती सामान था। जिसे चोर ले गए। तहरीर के आधार पर जीआरपी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)